मौदहा: मौदहा कस्बे में अनियंत्रित ट्रक बाइक सवारों व खड़ी कार मे टक्कर मारकर मकान मे घुसा, कई लोग घायल
कस्बा मौदहा में देर रात तहसील के पास बड़ा चौराहा मार्ग में मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारकर भाग रहा अनियंत्रित ट्रक एक अन्य बाइक सवार व खड़ी कार में टक्कर मारते हुए एक आवास में घुस गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला सहित एक अन्य बाइक सवार पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।