मौदहा: मौदहा कस्बे में विकसित भारत संकल्प यात्रा फेज-2 के आयोजन में राज्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को गिनाया
विकसित भारत संकल्प यात्रा फेज-2 कार्यक्रम नगर के मीरा तालाब प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में स्टाल लगाकर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोहर लाल पंत ने सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया हैं।