मौदहा: मौदहा कस्बे के विकासखंड कार्यलय में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता अभियान के तहत जन जागरूकता रैली को किया गया रवाना
जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता अभियान के तहत जन जागरूकता आयोजन में मौदहा कस्बे के विकासखंड कार्यालय से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना के कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व जल प्रबंधन की बेहतरीन व्यवस्था करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।