आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराबी को करुआगंज से गिरफ्तार किया। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की। मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पेज पर दी।