आलमनगर: यूभीके कॉलेज करामा आलमनगर में 19 सितंबर से स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी
मधेपुरा विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर माधवेंद्र झा ने बताया कि 19 सितंबर से परीक्षा प्रारंभ होगी। उक्त महाविद्यालय में दो महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें हरिहर साहा महाविद्यालय और कमला राणा साइंस कॉलेज शामिल है। परीक्षा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी। है।