आलमनगर: आलमनगर प्रखंड के खुरहान कॉलेज में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू, पहले दिन शांतिपूर्ण रहा माहौल
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत इन दोनों तमाम स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। आलमनगर प्रखंड के खुरहान स्थित कॉलेज में पहले दिन शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। महाविद्यालय द्वारा परीक्षा को लेकर विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है।