आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, कई अधिकारी मौजूद रहे
अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को आलमनगर थाना परिषद में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अनुपस्थित जनप्रतिनिधियों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध की बात कही।