आलमनगर: आलमनगर मुख्यालय में शनिवार को दिग्गज कलाकारों का लगेगा जमावड़ा, साहित्यकार और पत्रकार भी रहेंगे मौजूद
आलमनगर विधानसभा की समस्याओं उसके समाधान पर चर्चा करने के उद्देश्य से आलमनगर मुख्यालय के पानी टंकी मैदान में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया है। उक्त सभा के दौरान बिहार के लोकप्रिय गायक, कॉमेडियन सहित कई अन्य दिग्गज कलाकार मौजूद रहेंगे, वहीं आसपास के क्षेत्र के तमाम साहित्यकार व पत्रकार भी क्षेत्र की समस्याओं कि समीक्षा करेंगे।