दतिया नगर: सेन्थरी में ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित किया, महिला थाने में मामला दर्ज
दतिया के थरेट थाना अंतर्गत सेन्थरी गाँव मे महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है, वहीं महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता महिला प्रतीक्षा साहू ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उसके मायके पक्ष ने अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था।