बकानी: जिला शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर स्कूलों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण में स्कूलों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा बकानी। माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार गहलोत एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बालचंद कारपेंटर ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद में 335 में से 300 विद्यार्थी उपस्थित मिले, जो पूर्ण गणवेश एवं पहचान पत्र में थे। 14 में से 9 कार्मिक उपस्थित तथा 5 अवकाश पर मिले। गहलोत ने विद्यार्थियों को नियमित