भालुपानी पंचायत भवन में मुखिया सावित्री मेलगांडी ने मंगलवार दिन के दो बजे 150 जरूरतमंद गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। इस मौके पर सावित्री मेलगांडी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गरीबों के बीच निशुल्क कंबल बांटे जा रहे हैं। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।