पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर के सहयोग से कुम्भा नगर सामुदायिक भवन में गुरुवार को निःशुल्क परामर्श, जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 158 लोगों ने लाभ लिया, जिनमें से 18 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया। शिविर में बीपी और शुगर जांच के साथ सामान्य दवाइयां भी उपलब्ध कराई।