हरदा: कोयंबतूर में हरदा की टीम कलाशास्त्रम् ने करीब 16 हजार वर्ग फीट में नारियल के छिलकों से बनाई आदियोगी की कलाकृति
Harda, Harda | Jan 27, 2025 आज 27 जनवरी शाम 6 बजे कलाकृति आदियोगी और महाकुंभ से प्रेरित कलाशास्त्रम के संस्थापक रोहित सोनी ने बताया कि कलाकृति आदियोगी और महाकुंभ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि यह रचना महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आदियोगी का आशीर्वाद है। कलाकृति बनाने की प्रक्रिया में सबसे पहले 15,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में आदियोगी का खाका बनाया गया।