हरदा: सोडलपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की कमर टूटी, भोपाल रेफर किया गया
Harda, Harda | Jan 26, 2025 आज 26 जनवरी रात 9 बजे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवक राजेश उम्र 24 साल पिता राकेश निवासी ग्राम सोडलपुर है। युवक गांव में ही किसान के यहां पर मजदूरी करने का काम करता है और किसान का खेत पानी का ठेका लिया हुआ था। इसी दौरान आज अपनी बाइक से खेत में पानी देने जा रहा था इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई।