हरदा: पॉलिटेक्निक कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर 'भारत पर्व' का हुआ आयोजन, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
Harda, Harda | Jan 26, 2025 आज 26 जनवरी रात 9 बजे शहर में गणतंत्र दिवस पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभा कक्ष में 'भारत पर्व' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा भेजे गए राज्य स्तरीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सुमित दुबे और उनके साथियों ने बुंदेली लोकगीत 'अपनो देश महान रे भैया' सहित अन्य देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया।