रावतसर: रावतसर में पिकअप की टक्कर से टेम्पू सवार महिला की मौत, पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज
पुलिस से सोमवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस थाने में मुकेश नायक निवासी हिसार हरियाणा ने मामला दर्ज करवाया कि पल्लू में सरकारी अस्पताल के पास एक पिकअप चालक ने तेज व लापरवाही से पिकअप चलाकर टेंपो में टक्कर मारी जिससे उसकी माता की मौत हो गई व अन्य परिजनों को चोट लगी पल्लू पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है