चूरू: सरदारशहर के गांव काकलासर में कीटनाशक के प्रभाव से एक किसान की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Mar 3, 2025 चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव काकलासर में सोमवार को फसलों पर छिड़के जाने वाले कीटनाशक के प्रभाव से किसान की तबीयत बिगड़ गई। गम्भीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।