चूरू: NH-52 ऊंटवालिया के पास बाइक सहित 3 वाहनों की भिड़ंत में यूडीसी सहित 2 लोगों की मौत, 9 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Mar 4, 2025 चूरू के एनएच 52 ऊंटवालिया के पास मंगलवार को एक बाइक सहित तीन वाहनों की भिड़ंत में बाइक सवार युडीसी सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों कार में सवार करीब 9 लोग घायल हो गए।हादसे में बिसाऊ निवासी 35 वर्षीय युडीसी बरकत अली खान और सीकर के रामनगर निवासी 75 वर्षीय महिला रेशम कंवर की मौत हुई है।