पटोरी: पटोरी ए.एन.डी. कॉलेज में राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय बहुभाषीय सेमिनार का उद्घाटन किया
समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड स्थित आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय (A.N.D कॉलेज)में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बहुभाषीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ बिहार के राज्यपाल सैयद आता हसनैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। राज्यपाल के आगमन पर महाविद्यालय परिसर में एनसीसी एवं बिहार पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया।