गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: चंदौती थाना पुलिस ने 4 फरार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना पुलिस के द्वारा कांड में लंबे समय से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।एसएसपी सुशील कुमार ने शनिवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि चंदौती थाना पुलिस ने काबिल बीघा गांव में छापेमारी कर कांड में फरार रामजी यादव,सूरज यादव,राहुल यादव और नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया।