कर्वी: मानिकपुर के बराहमाफी कुर्मियान पुरवा में लाइट काटने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने बहू और सास के साथ की मारपीट
मानिकपुर के बराह माफी कुर्मियान पुरवा में मंगलवार की सुबह 10 बजे लाइट काटने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने सास शिवकलिया और बहू रामा देवी के साथ मारपीट की है। परिजनों ने बताया कि पड़ोसी शिवकरण द्वारा उनके घर की लाइट काट दी गई थी जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई है।वहीं पीड़ितों ने बुधवार की दोपहर 1 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।