कर्वी: एस चेक, डॉग स्क्वायड और एलआईयू की संयुक्त टीम ने मौनी मेला के चलते रामघाट सहित अन्य स्थानों पर की चेकिंग
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट एवं पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू के निकट पर्यवेक्षण में महाकुम्भ 2025 व मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु एस चेक टीम, डॉग स्क्वॉयड, एलआईयू चित्रकूट द्वारा परिक्रमा मार्ग,रेलवे स्टेशन,रामघाट,बस स्टैंड व भीड़ भाड़ वाले स्थानों में चेकिंग की है।