कर्वी: डीआईजी ने बरगढ़ थाना क्षेत्र में बने होल्डिंग एरिया की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मातहतों को दिए निर्देश
पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज की मौनी अमावस्या मेला को देखते हुए बरगढ़ व मुर्का में बनाए गए होर्डिंग एरिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।