कर्वी: चित्रकूट के रामघाट में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
धर्म नगरी चित्रकूट में मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों की तादाद मे श्रद्धांलुओं ने मन्दाकिनी नदी मे आस्था की डुबकी लगाकर भगवान कामतानाथ मंदिर मे दर्शन पूजन कर कमदागिरी पर्वत की परिक्रमा लगा रहे है। इस बार मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान होने कि वजह से इसका विशेष ही महत्व बढ़ जाता है।