माकड़ी: बालोंड जंगल के पास बाइक से गिरकर दो युवक घायल, उन्हें फरसगांव अस्पताल लाया गया
माकड़ी ब्लॉक के ग्राम बालोंड के जंगल के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक घायल हो गए। हादसे में नरसू नेताम को गंभीर तथा सुनील मरकाम को मामूली चोटें आईं। सूचना पर 112 वाहन की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।