कोंडागांव: ग्राम पंचायत बफना में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया
कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बफना में आज शुक्रवार सुबह 11 बजे लगभग ₹1 करोड़ 40 लाख की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल निर्माण, सीसी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमि पूजन विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यों की शुभ शुरुआत की और कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा, सड़क और मूलभूत सुविधाओं