कोंडागांव: राष्ट्रीय मछुआरा दिवस पर मत्स्य कृषकों को योजनाओं और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई
राष्ट्रीय मछुआरा दिवस पर शनिवार को शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कोपाबेड़ा में मत्स्य कृषक संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें मछुआ सहकारी समितियों के सदस्य और प्रगतिशील मत्स्य कृषकों को विभागीय योजनाओं, राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पंजीयन, मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा, जलीय कृषि बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की जानकारी दी गई।