जलालाबाद: सीएचसी जलालाबाद में पति ने पत्नी को जमकर पीटा ,एक साल के की पुत्री को छीन कर हुआ फरार ,महिला ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में गांव बडेरी निवासी महिला आज दवा लेने आई थी ,साथ में उसका भाई भी था। इस समय गांव मंझा पूर्वी निवासी महिला का पति सोनू पहुंच गया। सोनू ने अपनी पत्नी उमा देवी को लात घुसो से जमकर पीट दिया।जिससे महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। साथ ही उसकी गोद में 1 साल की पुत्री को उसका पति लेकर मौके से फरार हो गया।