नानपारा: बड़गांवा में पति-पत्नी के बीच विवाद ने लिया दर्दनाक मोड़, सरयू नहर में कूदकर पति पत्नी ने दी जान
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गांवा में पारिवारिक विवाद के चलते दंपति ने सरयू नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली मंगलवार रात्रि 11:00 बजे अरविंद कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र रघुराज अपनी पत्नी लक्ष्मी उम्र 32 वर्ष से विवाद हुआ आधे घंटे तक विवाद चल परिवार के लोगों ने सुलह की कोशिश की रात्रि में फिर विवाद हुआ और दोनों ने सरयू नहर में छलांग लगा दी।