नानपारा: रिसिया पुलिस ने महिला उत्पीड़न से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रसिया प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए वारंटी जहीरूद्दीन पुत्र रहमत अली निवासी केदवई पुरवा एवं लल्लूराम पुत्र मिट्ठन लाल निवासी जहांन चक थाना रिसिया जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया एवं संबंधित माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया गया