टाटीझरिया: बड़ा डहरभंगा वैष्णो देवी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव को लेकर बैठक, 26 से शुरू होगा दो दिवसीय अनुष्ठान
टाटीझरिया प्रखंड के बडा डहरभंगा स्थित वैष्णो देवी मंदिर स्थापना के 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती महोत्सव मनाने को लेकर बैठक हुई। 26 से शुरू होगा दो दिवसीय अनुष्ठान। टाटीझरिया प्रखंड के बड़ा डहरभंगा स्थित आदिशक्ति वैष्णो देवी मंदिर स्थापना की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाने को लेकर गुरुवार रात मंदिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई।