नकुड: खानपुर गुर्जर निवासी व्यक्ति ने पंचायत सहायक पर जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाने का आरोप लगाया
ख़ानपुर गुर्जर में पंचायत से जुड़े अभिलेखों में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक द्वारा कई जीवित व्यक्तियों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शा दिया गया, जिससे सरकारी योजनाओं और अभिलेखों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। मामले को लेकर पंचायत सहायक पर घोटाले के आरोप लगाए जा रहे हैं।