श्योपुर: 700 बीघा भूमि पर जली पराली, पटवारी ने बताई 2 बीघा, लापरवाही मिलने पर एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित
श्योपुर। जिला कलेक्टर द्वारा पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद भी लाडपुरा में बीते माह 12 अप्रैल को गांव में किसानो द्वारा करीब 700 बीघा खेतो में पराली जलाई लेकिन पटवारी ने केवल 2 बीघा पराली जलाने की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसडीएम बीएस श्रीवास्तव ने शुक्रवार को शाम 6:00 बजे मौजा पटवारी विनायक वैष्णव को निलंबित कर दिया