चाईबासा-झींकपानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों रोजाना लग रहे जाम से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर अक्सर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जाम में स्कूली बसों और अन्य वाहनों के फंसने से विद्यार्थियों सहित आम राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।