कोरबा: ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत दवा दुकानों की सघन जांच, अनियमितता पर की जाएगी कार्रवाई
Korba, Korba | Apr 29, 2026 जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत 15 दिवसीय सघन जांच शुरू की गई है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के प्रथम चरण में थोक और खुदरा दवा विक्रेताओं की व्यापक जांच की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले में 15 थोक और 18 खुदरा औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान