बेलहर: ठाकुरबाड़ी परिसर बेलहर में भाजपा ने शक्ति केंद्र प्रभारियों को किया RSS का अक्षत कलश वितरण
Belhar, Banka | Jan 14, 2024 बेलहर ठाकुरबाड़ी परिसर में भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ विनोद सिंह ने शक्ति केंद्र प्रभारियों को RSS का अक्षत कलश वितरण किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की प्रत्येक पंचायत के हर गांव में हर बूथ तक अक्षत वितरण कर अयोध्या का निमंत्रण पहुंचाया जाएगा। अक्षत कलश वितरण के अवसर पर रामचंद्र साह, चंदन कुमार सिंह, कुंदन कुमार चंद्रवंशी, दीपक कुमार, देवनंदन पंडित आदि उपस्थित थे।