नावकोठी: हसनपुर बागर में सीपीएम की प्रखंड स्तरीय बैठक,5 सितंबर को जिला में होने वाले प्रदर्शन को कामयाब बनाने की अपील
हसनपुर बागर में सीपीएम कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नवल किशोर राय ने किया पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बैठक में राज्य और केंद्र सरकार की गलत नीतियों की जमकर आलोचना की। लोगों को 5 सितंबर को एकजुट होकर जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की।