नावकोठी: नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न,बहनों ने भाई को बांधी रक्षासूत्र
प्रखंड के विभिन्न पंचायत में भाई-बहन का अटूट प्रेम की निशानी रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने परंपरागत रूप से अपने भाइयों के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से हर शोक संकट से सुरक्षित रखने की कामना की। इस अवसर पर दूर दराज से बहन रक्षा सूत्र बांधने के लिए अपने बहनों के घर आई। छोटे-छोटे बच्चे सहित अन्य लोगों में उत्साह देखा गया।