नावकोठी: महेशवाड़ा में वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज किया मामला
महेशवाड़ा के हनुमान मंदिर के निकट तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक जन्मदिन कार्यक्रम मनाने महेशवाड़ा आया था। कार्यक्रम के समापन के बाद बाइक से दूसरे वार्ड गया था। वापस आने के दौरान यह घटना घटित हो गई। मृतक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।