गायघाट: गायघाट के विभिन्न पूजा स्थलों पर नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति बनी रही
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों पर सोमवार दोपहर एक बजे तक नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर श्रद्धालुओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। इसके चलते कई जगहों पर सोमवार दोपहर के बाद ही हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया, जबकि अन्य पूजा स्थलों पर मंगलवार सुबह हवन-पूजन करने का निर्णय लिया गया है।