सुजानगढ़: मुंदड़ा में तेजाजी की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
सुजानगढ़ क्षेत्र के गांव मुंदड़ा में एक युवक ने तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित कर दी। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने प्रशासन का इंतजार किए बिना ही तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने कहा कि देवताओं की आस्था के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।