दादरी: सेक्टर-63 में दिन दहाड़े दफ्तर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर चोर हुए फरार, पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
नोएडा के सेक्टर-63 के H ब्लॉक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े दफ्तर के बाहर खड़ी बाइक चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं चोरी की सारी वारदात पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।