मोठ: सकरार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, चोरी के माल समेत शातिर चोर को किया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | Jul 5, 2026 झांसी की सकरार थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी राजेंद्र नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एलईडी टीवी, सोने-चांदी के आभूषण और 8,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।