चित्तौड़गढ़ के समीप बिलिया गांव में जमुनालाल भील के घर के बाहर एक पुराने जाल में सांप बुरी तरह फंसा मिला, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति संभाली। ग्रामीणों ने तुरंत वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति को जानकारी दी।