बौंसी: प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
Bausi, Banka | Dec 21, 2024 प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक शनिवार करीब 2 बजे आयोजित हुई। बैठक। बैठक में कई विभागों के कर्मियों और अधिकारियों के नहीं आने पर समिति सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और प्रखंड विकास पदाधिकारी से ऐसे कर्मियों के खिलाफ प्रस्ताव लेकर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में कुडरो पंचायत के मुखिया जयशंकर रवि उर्फ रवि मांझी ने भी अपनी बात रखी।