बौंसी: पाठक जी बाजार होटल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजद नेताओं की बैठक हुई
Bausi, Banka | Dec 18, 2024 बौसी के पाठक जी बाजार होटल में बुधवार करीब 4:00 बजे विधानसभा चुनाव को लेकर राजद नेताओं ने बैठक की। बैठक में कटोरिया की पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम भी मौजूद रही। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।