बौंसी: सिकंदरपुर पंचायत में 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान का आयोजन
Bausi, Banka | Dec 19, 2024 प्रखंड के सिकंदरपुर पंचायत सरकार भवन में गुरूवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन बीडीओ अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सिकंदरपुर पंचायत के विभिन्न गांव से लोग पहुंचे, और अपनी-अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। समस्याओं के निपटारे को लेकर काउंटर बनाए गए थे।