मंझनपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय कौशाम्बी में हुआ योगाभ्यास, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश व जनपद न्यायाधीश जे.पी. यादव के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वावधान में शनिवार को समय 6 बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, जिला कारागार और अन्य स्थानों पर योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय, कौशाम्बी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ है।