बिहार के बांका जिले से एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
वहीं, इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना को महिलाओं और नाबालिगों के साथ हुई निंदनीय घटना बताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की#abvpbanka #mandarnabalikkand#purvibiharnews