जमुई: कागेश्वर में बकाया रुपए मांगने पर दबंग ने एक वृद्ध को पीटा, इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 2, 2024 कागेश्वर गांव में बकाया रुपए मांगने पर दबंग ने वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान कागेश्वर निवासी 60 वर्षीय धापो यादव के रूप में की गई है। पीड़ित ने बताया, उसके द्वारा पड़ोसी सुधीर यादव को दिए गए 10 हज़ार रुपए कर्ज वापस मांगने पर मारपीट की गई।